यदि आप जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JDVVNL) का बिजली उपभोक्ता हैं,तो बिल जांच,भुगतान,नया कनेक्शन का आवेदन आदि कार्य को ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं। क्योंकि इन सभी सेवाएं को विभाग ने डिजिटल तौर पर उपलब्ध कर रखा है। बिल चेक और पेमेंट के अलावा अन्य डिटेल्स जानने के लिए Consumer को पहले पंजीकरण करना होगा तथा पहले से पंजीकृत यूजर को लॉगिन करना होगा।
उपयोगी लिंक्स
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
यह राजस्थान राज्य का प्रमुख बिजली वितरण कंपनी में से एक है। राज्य के कोई जिलों में इसी कंपनी के द्वारा बिजली सेवाएं उपलब्ध कराया जाता है। इसकी स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी। जो राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) का ही Subsidiary कंपनी है। शिकायत एवं सपोर्ट के लिए ऑनलाइन हेल्पलाइन का मदद ले सकते है। जिसमें सर्कल के अनुसार भी हेल्पडेस्क मोबाईल नं० मौजूद है।
बिजली बिल ऑनलाइन जांच-
पहला तरीका:
- पहले Billdesk के वेब पेज को खोलना है।
- जहां पर K Number और Email ID को डालें। (नोट: ईमेल आईडी कोई भी डालें, पंजीकृत ईमेल लिखना आवश्यक नहीं है)
- Submit बटन पर क्लिक करते ही बिल नंबर, नाम,अकाउंट संख्या तथा राशि शो होगा।
दूसरा तरीका:
- जन सूचना पोर्टल के Know about Electricity Bill Information- JDVVNL को खोलें।
- K Number बॉक्स में लिखें “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
- जहां पर पता,खाता संख्या,बिल नं० और महीने के अनुसार बकाया राशि दिखाई देगा।
तीसरा तरीका:
- फर्स्ट में WSS की साइट में अपने लॉगिन आईडी से लॉगिन कर लें।
- Add Account पर क्लिक कर K Number को डालें तथा सर्च बटन पर क्लिक करे।
- इसके बाद बिल नंबर को लिख कर Add कर लें।
- जब, Current Bill पर क्लिक करते ही Pop-up में दिखाई देगा।
बिजली बिल भुगतान करे
- बिल पेमेंट करने के लिए Billdesk वेबसाईट को खोलें।
- K No. को लिखें तथा ईमेल आईडी को भरे।
- फिर, Submit पर क्लिक करते ही कुछ विवरण शो होगा।
- Pay बटन पर क्लिक करना है और पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग,वॉलेट एवं UPI से भुगतान कर सकते है।

नया यूजर का पंजीकरण
- WSS पोर्टल के User Registration लिंक पर क्लिक करे।
- यूजर नेम,पासवर्ड तथा कन्फर्म पासवर्ड,ईमेल को लिखें।
- सिक्युरिटी प्रश्न को चुनें तथा लिखें। मोबाईल नंबर को लिखें।

- नाम,हाउस नं०,स्ट्रीट आदि को लिखें।
- राज्य को चुनें,सिटी,पिन कोड,डेट ऑफ बर्थ,फोन नंबर आदि लिखें।
- Agree बॉक्स में चेक मार्क कर और Captcha को भरे।
- Submit बटन पर क्लिक करे और OTP सत्यापन करे।

यूजर लॉगिन ऐसे करे-
- User Login के वेब पेज को Open करे।
- यूजर नेम तथा पासवर्ड को लिखें।
- सिक्युरिटी कोड को डालें जो दिखाई दे रहा है और “Log In” पर क्लिक करे।

विभाग के संपर्क विवरण-
Toll Free Number: 1800-180-6045
Jodhpur Zone: 94140-59048, Bikaner Zone: 94140-59075, Barmer Zone: 94140-59074
Circle Name | Help Desk Mobile No. |
---|---|
जैसलमेर | 9257031343 | 9257031344 |
पाली | 9257031365 | 9257031366 |
सिरोही | 9257031411 | 9257031413 |
जोधपुर सिटी सर्कल | 9251646158 | 9251646159 |
जोधपुर डिस्ट्रिक्ट सर्कल | 9251645906 | 9251645907 |
चूरू | 9251645946 | 9251645947 |
हनुमानगढ़ सर्कल | 9251645930 | 9251645931 |
बाड़मेर | 9257031324 | 9257031325 |
श्रीगंगानगर सर्कल | 9251645936 | 9251645937 |
बीकानेर डीसी | 9251646150 | 92511646151 |
अनूपगढ़ सर्कल | 9251645944 | 9251645945 |
फलोदी | 9257031391 | 9257031392 |
सांचौर | 9257031401 | 9257031402 |
जालौर | 9257031353 | 9257031354 |
बालोतरा | 9257031311 | 9257031312 |
Frequently Asked Questions (FAQs):
Q. एक लॉगिन आईडी में कितने K Number को जोड़ा जा सकता है?
अधिकतम 25 तक ही K नंबर अकाउंट को Add कर सकते हैं। जिसे Add Account के विकल्प से कर पाएंगें।
Q. अकाउंट नंबर जोड़ते वक्त क्या पंजीकृत नंबर या ईमेल से सत्यापन करना होगा?
नहीं, इसकी जरूरत नहीं होती है।
Q. अपना मीटर संख्या ऑनलाइन कैसे देखें?
इसके लिए यूजर को लॉगिन करना होगा और अकाउंट सेक्शन पर मीटर नं० के अलावा अन्य विवरण भी देख सकते है।